कोयला एवं खनन राज्य मंत्री से डॉ. मनीष पंकज मिश्रा की शिष्टाचार मुलाकात
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 28, 2026
- 5 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- भारत सरकार के कोयला एवं खनन राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे से भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि श्री दुबे पार्टी के जुझारू, कर्मठ और समर्पित नेता हैं, जिन्होंने संगठन और राष्ट्रहित में अहम योगदान दिया है।
उन्होंने बताया कि श्री दुबे ने पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में चुनाव प्रचार कर भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया। जनसंपर्क अभियान, चुनावी सभाओं और कार्यकर्ता बैठकों के माध्यम से उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर