उत्तर प्रदेश स्मारकों पार्कों कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का आगाज जी के शर्मा महामंत्री
- राजेश कुमार शर्मा, सहायक संपादक - उत्तर प्रदेश
- May 03, 2026
- 10 views
लखनऊ आज दिनांक 2 मई 2026 को रमाबाई रैली स्थल मुख्यालय एवं स्मृति उपवन में गेट सभा अमर सिंह की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता/ अतिथि गण श्री संदीप पांडे प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश फेडरेशन आप मिनिस्ट्री एसोसिएशन श्री देवेंद्र कुमार यादव प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्री सेवा संघश्री श्री जी के शर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ श्री मनोज कुमार वर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष मोर्चा श्री अजय नाथ गोस्वामी प्रदेश उपाध्यक्ष मोर्चा आदि ने कर्मचारियों को संबोधित किया शर्मा ने गेट सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं कर्मचारियों की किसी भी समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया उत्तर प्रदेश स्मारकों पार्कों कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का सदस्यता अभियान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा जो पूर्व से ही निर्धारित है आज गेट सभा का पहला दिन रमाबाई में संपन्न हुआ।
3 मई 2026 को बौद्ध विहार शांति उपवन और मान्यवर काशीराम स्मारक स्थल गेट सभा निश्चित है जिसमें कर्मचारियों से अनुरोध किया गया कि काफी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें 4 मई 2026 को ईको गार्डन पार्किंग धरना स्थल पर 5 मई 2026 को लोहिया पार्क एवं जनेश्वर मिश्र पार्क एवं 6 मई 2026 को अंबेडकर पार्क आंतरिक अंबेडकर पार्क वाह्य क्षेत्र में स्मारक कर्मचारियों को महासंघ के पदाधिकारीयो द्वारा संबोधित किया जाएगा अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि 10 सूत्री मांगों का निस्तारण शीघ्र नहीं किया जाता है तो गेट सभा के बाद एक दिवसीय धरना विकास प्राधिकरण पर किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग अध्यक्ष की होगी गेट सभा का संचालन रमेश पात्रा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रामदास साहनी संयुक्त मंत्री ने किया।


रिपोर्टर