शाहाबाद में सेटेलाइट टाउनशिप बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ई-मेल से भेजा गया पत्र

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर-- बिहार में नई सरकर का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में नयी सरकर ने अपनी पहली केबिनेट बैठक में बिहार के 11 जिलों में सेटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दिया है। बिहार में 11 नए सेटेलाइट टाउनशिप बसाने से राज्य का शहरी परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा। पटना (पुनपुन में 'पाटलिपुत्र' शहर), भागलपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, सीतामढ़ी जैसे जिलों में आधुनिक सुविधाएं, चौड़ी सड़कें, पार्क, और बेहतर जल निकासी के साथ 11 नियोजित (Planned) शहर विकसित किए जाएंगे। इन नए शहरों में कमर्शियल हब, स्कूल और निजी निवेश आने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। अनियोजित विकास के बजाय, पहले मास्टर प्लान के तहत कोर एरिया (Core Area) और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। 


     इस बीच कैमूर किसान यूनियन के संस्थापक सदस्य पंकज कुमार राय ने शाहाबाद के चार जिलों बक्सर, कैमूर, रोहतास और भोजपुरी में सेटेलाइट टाउनशिप बनाने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी को ई-मेल से पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने माँग किया है कि शाहाबाद के चारों जिलों में भी सेटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाए, ताकि शाहबाद का सर्वांगीण विकास हो सके। हमारे संवाददाता से बात करते हुए पंकज राय ने कहा कि शाहाबाद के जितने भी नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्य हैं, उन्हें इस मामले को विधान सभा में मुखर होकर के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उठाना चाहिए। ताकि शाहाबाद को विकसित शाहाबाद बनाया जा सके। कैमूर किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल भी शीघ्र मुख्यमंत्री जी से मिल करके अपनी माँग को रखेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट