आपसी विवाद में मारपीट, नहर में फेंकने का आरोप; 12 लोगों पर FIR



संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 



कैमूर जिला के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत लेवाबांध गांव में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में घायल 55 वर्षीय बबुआ राम ने करमचट थाने में 12 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है घायल बबुआ राम के अनुसार, मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद दलान पर सोने गए थे। इसी दौरान गांव के अंबिका राम, विनोद राम, अंतू राम समेत 12 लोग लाठी-डंडे और कथित तौर पर हथियार लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया बबुआ राम का आरोप है कि शोर सुनकर उनकी मां और परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।


जान बचाकर भागने के दौरान आरोपियों ने पीछा कर दोबारा मारपीट की और उन्हें मरा हुआ समझकर नहर में फेंक दिया नहर में बहते हुए कुछ दूर जाने के बाद मछली पकड़ रहे मछुआरों ने उन्हें जाल के जरिए बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी है वही संदर्भ में जानकारी देते हुए करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति के  बयान के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ मारपीट कर नहर में फेंकने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है वही इस मामले में पुलिस की जांच कर रही है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट