कुदरा रेलवे स्टेशन के सामने मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति घायल, इलाज के दौरान मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 16, 2026
- 21 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार
कैमूर:-- कुदरा रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे की बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान भभुआ में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रेलवे पोल संख्या 597/ से 59731 के बीच हुई। कुदरा रेलवे स्टेशन के टिकट क्लर्क ओम जी कुमार ने बताया कि सुबह करीब 9:45 बजे एक व्यक्ति रेलवे पटरी पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर काफी शोरगुल होने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तत्काल कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भभुआ रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। हालांकि, उसके औरंगाबाद जिले के हसपुरा का रहने वाला होने की जानकारी मिली है। फिलहाल मृतक की पहचान और घटना से संबंधित अन्य जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।


रिपोर्टर