सासाराम में छठ घाटों का सदर एसडीएम और एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए कई निर्देश


रोहतास। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का सदर एसडीएम आईएएस प्रिया रानी एवं एसडीपीओ विप्लव कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भीड़ नियंत्रण से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिन घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकता महसूस हुई, वहां बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट