विषैले जीव की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची बहेरी गांव


कैमूर- रविवार को भभुआ प्रखंड के सिकठी  पंचायत के बहेरी गांव में विषैले जानवर के आवासीय क्षेत्र में होने की सूचना पर कैमूर  डीएफओ संजीव रंजन के निर्देश पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम बहेरी गांव में पहुंची रेस्क्यू टीम ने मांद में छुपे जानवर को निकालने का प्रयास किया। वही रेस्क्यू टीम के द्वारा छुपे जानवर की पहचान मंगरगोह के रूप में की गई। रेस्क्यू टीम के द्वारा बताया गया कि यह जानवर विषैले प्रजाति का नहीं होने के कारण किसी को कोई खतरा महसूस करने की जरूरत नहीं है।

वही ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि अभी तक विषैले जीव को देखने पर हमलोग स्वयं आक्रमण कर देते थे जिससे कई बार खतरा भी हो जाता था परंतु जिले के वन विभाग की टीम अब ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर ग्रामीणों के सुरक्षा में तत्पर दिख रही है, जिससे हमलोग सुरक्षित महसूस कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट