ग्रामीण चिकित्सक बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 03, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।हर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से संस्थापक डॉ. आलोक तिवारी के नेतृत्व में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को ग्रामीण चिकित्सक बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आर्श मल्टीस्पेशलिटी नर्सिंग होम, द मेडिसिटी, रौजा रोड में आयोजित होगा।
इस बैठक में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण चिकित्सक भाग लेंगे। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 40,000 प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सक कार्यरत हैं, जबकि करीब 5 लाख ग्रामीण चिकित्सक प्रशिक्षण की प्रतीक्षा में हैं। ये सभी ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षित कर उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को समझना तथा उनकी आवाज़ को सरकार तक पहुँचाना है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा भी ग्रामीण चिकित्सकों के कार्यों की सराहना की गई है और उनके हितों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।
हर्ष हेल्थ इंडिया फाउंडेशन की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर ग्रामीण चिकित्सकों का उत्साहवर्धन करें और इस महत्वपूर्ण मुहिम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।


रिपोर्टर