फरियादियों की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता – एसपी रोशन कुमार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 04, 2026
- 11 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे।
डेहरी रोहतास।जिले में आम जनों की समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जन-सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसपी रोशन कुमार ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करें तथा प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी रोशन कुमार प्रतिदिन आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हैं, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। सोमवार को भी करीब तीन दर्जन से अधिक मामलों की सुनवाई की गई और अधिकांश मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
जन-सुनवाई की इस पहल से आम लोगों में भरोसा बढ़ा है और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।


रिपोर्टर