कुदरा प्रखंड कार्यालय में जनगणना को लेकर विशेष बैठक आयोजित,,
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 06, 2026
- 2 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर-- जिले के कुदरा प्रखंड से है जहां कार्यालय परिसर में जनगणना कार्य को शुभ व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुदरा शांभवी श्रीवास्तव ने की। इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के शिक्षक पर्यवेक्षक एवं संबंधित कवि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वीडियो में जनगणना की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहां किया केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं बल्कि देश के विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करती है इसलिए इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही पर त्रुटि शिकारी नहीं होगी। इस दौरान उपस्थित शिक्षक एवं कर्मियों को जनगणना भीम की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें घर-घर जाकर सटीक एवं प्रमाणिक जानकारी एकत्र कर दे डिजिटल एवं मैन्युअल दोनों तरीकों से डाटा संकलन तथा निर्धारित समय सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए साथ ही गोपनीयता बनाए रखना और नागरिकों से सहयोगात्मक व्यवहार करने पर भी जोर दिया गया। वही जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या या तकनीकी कठिनाई आती है तो इसकी सूचना तत्काल प्रखंड कार्यालय को दी जाए ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके अधिकारियों ने सभी कर्मीयों से पूरी जिम्मेदारी पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर