भगवानपुर चौराहे पर मारपीट मामले में पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 07, 2026
- 39 views
अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव कि रिपोर्ट
भभुआंं (कैमूर):-- अनुमंडल क्षेत्र से मंगलवार की रात करीब 9 बजे भगवानपुर चौक पर भीषण जाम के दौरान मारपीट की घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को भगवानपुर चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। मुंडेश्वरी मार्ग में सुअरा नदी तक और भभुआं की ओर खीरी गांव तक चारों तरफ भारी जाम की स्थिति बनी हुई थी। लगन का समय होने के कारण बारातियों की गाड़ियों की संख्या काफी अधिक थी, वहीं मिट्टी ढोने वाले डंफर भी जाम का कारण बने।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने पहले से ही चौक पर पुलिस बल तैनात कर रखा था, ताकि लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिल सके। लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ लोग शराब के नशे में आपस में ही उलझ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान योगेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, कृपा सिंह उर्फ राजू कुमार और शंकर पटेल उर्फ अखिलेश कुमार के रूप में हुई है।
जांच के दौरान चारों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई और फिर न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।


रिपोर्टर