गोलीबारी में एक घायल


रोहतास ।जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी थाना क्षेत्र के बडुआ गांव में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अचानक चली गोली में गांव निवासी दीपक बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक दीपक बिंद, रामराज बिंद के पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट