अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को चलेगा बेलांव बाजार में बुलडोजर

रामपुर संवाददाता सुचित पांडेय कि रिपोर्ट 




रामपुर/कैमूर:-- प्रखंड के बेलांव बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सोमवार को बुलडोजर चलाएगा। पहले यह कार्रवाई शनिवार को प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसकी तिथि बदल दी गई है। इसकी जानकारी रामपुर अंचलाधिकारी (सीओ) अनु कुमार ने शुक्रवार को दी। गुरुवार को सीओ अनु कुमार, बेलांव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार और पुलिस बल के साथ बेलांव बाजार पहुंचे थे। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि रविवार शाम तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सोमवार को बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्च की वसूली संबंधित दुकानदारों से की जाएगी। हालांकि, सीओ ने बताया कि कार्रवाई को सोमवार तक टालने से दुकानदारों को दो से तीन दिनों का अतिरिक्त समय मिल गया है, जिससे वे स्वयं अपना सामान और दुकान हटाकर नुकसान से बच सकें। बेलांव बाजार में मुख्यालय चौक और नहर पुल के आसपास सड़क किनारे दुकानें लगाने और वाहनों की अवैध पार्किंग से अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। यह सड़क भभुआ, भगवानपुर, बगही और सबार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट