डेहरी वार्ड 23 में आवारा कुत्तों का आतंक, कई बच्चे हुए शिकार



संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी। नगर परिषद के वार्ड 23 में उग्र आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक हमलावर कुत्ते ने पिछले कुछ दिनों में कई बच्चों को काट लिया है। डर के कारण बच्चे घरों से निकलने और खेलने से कतरा रहे हैं।


निवासियों का आरोप है कि वार्ड पार्षद प्रतिनिधि से शिकायत के बावजूद नगर परिषद ने कुत्तों को पकड़ने या नसबंदी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने कहा कि कचरे के ढेर और खुले नाले कुत्तों की संख्या बढ़ा रहे हैं। 


वार्डवासियों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन से तुरंत कुत्ता पकड़ो अभियान चलाने, घायल बच्चों का इलाज कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट