रोहतास में ईद-उल-अजहा का माहौल इस बार भी शानदार रहा।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 28, 2026
- 32 views
संवाददाता पारसनाथ दूबे।
डेहरी रोहतास।नमाज गुरुवार वार सुबह 6 से 8 बजे के बीच सासाराम, डेहरी, बिक्रमगंज, नोखा, करगहर समेत पूरे जिले की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। लोगों ने मुल्क में अमन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।
प्रशासन मुस्तैद जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात थे। अधिकारी खुद भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे हुए थे।
शांतिपूर्ण आयोजन*: नमाज के बाद मुबारकबाद और कुर्बानी की रस्म निभाई गई। कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था की तारीफ की।
बकरीद का मतलब यह पर्व हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की अल्लाह के प्रति कुर्बानी और आज्ञाकारिता की याद दिलाता है। कुर्बानी सिर्फ जानवर की नहीं, बल्कि लालच, अहंकार और बुराइयों को त्यागने का प्रतीक है। मांस को गरीबों और रिश्तेदारों में बांटना इंसानियत और बराबरी का संदेश देता है।
रोहतास में श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ बकरीद मनाई गई।


रिपोर्टर