भगवानपुर पुलिस ने 35 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 29, 2026
- 93 views
अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)--- अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए 35 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान धन्यंजय प्रसाद साह, उम्र 32 वर्ष, पिता कृष्णा साह, ग्राम जैतपुर कला थाना भगवानपुर जिला कैमूर के रूप में हुई है।
इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई, जिसके बाद तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी कपड़े के पहनावे से महाकाल का भक्त दिखाई दे रहा था, लेकिन बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर अवैध कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर ऐसे तस्करों के मंसूबों को विफल कर रही है। पुलिस का कहना है कि कानून से बच पाना आसान नहीं है।
गिरफ्तार तस्कर को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई


रिपोर्टर