SH 102 रोड निर्माण के दौरान तोड़े गए बोल्डर रोड पर छोड़ने के कारण लोगों को हो रहा है समस्या
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 02, 2026
- 2 views
अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ भोजपुर। पिरो -बिहिया स्टेट हाईवे 102 पर बिहिया के समीप खादरा के पास सड़क का हालात खराब है। थोड़ी सा बारिश होने पर जलमग्न की स्थिति बन जाती शिव मंदिर से लेकर आनंद नगर दावा तक नालियों की पानी से क्षतिग्रस्त सड़क को मंदिर से लेकर 300 मीटर तक सड़क पीसीसी ढलाई कुछ दिन पहले किया गया लेकिन सड़क के दोनों तरफ पूर्व में ईट सोलिंग था जिसे निर्माण कार्य के दौरान पुराने वाले रोड को तोड़ा गया तोड़ने के दौरान सड़क से निकलने वाले बोल्डर सड़क के दोनों तरफ रख दिया गया इसके कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है बोल्डर रखने के कारण बारिश की पानी सही से नहीं निकल नहीं पा रहा है आसपास के दुकानदार के साथ-साथ वहां के आसपास के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है साइड में गाड़ी लगाने में समस्या हो रही है कई बोल्डर घर के आगे ही छोड़ दिया गया यह जगदीशपुर और शाहपुर बॉर्डर इलाका है कुछ ही दिन पहले रोड बना था फिर भी रोड पर पानी लग रहा है बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं थोड़ा सा बारिश होने पर रोड पानी से जलमग्न हो जाता है नाली के पानी रोड पर जमने से कीचड़ का अंबार लग जाता है इस रास्ते से बड़े-बड़े गाड़ियों की आवा गमन होती रहती जिससे बड़ी घटना की आशंका लगी रहती है नाली के पानी की निकासी सही से न होने से पानी सड़क पर ही लगा रहता है जिसके कारण सड़क जल्द खराब हो जाता है साथ पहले की अपेक्षा सड़क को अधिक ऊंचा हो जाने से खादरा के आस पास के लोगों को घर से पानी निकासी के लिए मोटर का सहारा लेनी पड़ रही है आसपास के दुकानदार को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है नाली के पानी के कारण अभी यह हाल है फिर बरसात के दिनों में क्या होगा सही से नाली का निर्माण हो सड़क से बोल्डर हटाकर समतल किया जाए जिससे रोड से बारिश के पानी आसानी से नाली में जा सके बिहिया आर ओ बी क्षतिग्रस्त के कारण आस पास के सभी रास्ते काफी खराब हो चुके हैं अगर जल्द से जल्द आर ओ बी सही नहीं किया गया बरसात आने तक सभी रास्ते खराब होंगे बड़ी गाड़ियों की भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सिंगल रोड से आवा गमन के कारण सभी रास्ते ध्वस्त हो चुके हैं प्रतिदिन छोटी-छोटी घटना घटती रहती है


रिपोर्टर