सडक हादसे में दो की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 02, 2026
- 3 views
रोहतास। जिले के अलग-अलग दो थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की गयी जान। मृतक के घर-परिवार में मचा कोहराम। पहली घटना बिक्रमगंज थाना के मानी-मोरी के पास की है, जहाँ एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी,जिससे बिक्रमगंज के एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक संझोली थाना के राजाडीह गाँव निवासी था,जिसका नाम रमेश कुमार राम था। दूसरी घटना शिवसागर की है,जहाँ एनएच पर हुई ट्रैक्टर-पिकअप की आमने-सामने टक्कर में ट्रैक्टर का चालक सड़क पर जा गिरा और सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक दूसरे पिकअप ने उसे कुचल दिया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। ट्रैक्टर-चालक की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थानाक्षेत्र के देवकली गाँव निवासी वाल्मीकि चौधरी के रूप में हुई है। इस घटना में पंजाब का रहने वाला पिकअप चालक मनजेंद्र सिंह भी बुरी तरह से घायल है,जिसका इलाज सदर अस्पताल,सासाराम के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।


रिपोर्टर