काराकाट पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 02, 2026
- 3 views
रोहतास। सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान-जीवन आसान" अभियान के तहत काराकाट प्रखंड के काराकाट पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर विकास एवं आवास विभाग,बिहार सरकार के सचिव सह रोहतास जिला के प्रभारी सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकुट्टी, जिलाधिकारी उदिता सिंह,पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार सहित अन्य जिला एवं प्रखंड-स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने आमजनों को सहयोग शिविर के उद्देश्य एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने एवं उनके त्वरित निष्पादन के लिए सभी विभागों के स्टॉल लगाये गयेथे,जहाँ संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।शिविर में कुल 128 आवेदन प्राप्त हुए,जिनका निष्पादन किया गया। साथ ही 26 लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले प्रमुख लाभुकों में ग्राम-काराकाट निवासी सिद्धू चौधरी एवं जयराम शर्मा को आयुष्मान कार्ड,ग्राम-महुअरी निवासी रामजी सिंह को पेंशन स्वीकृति,ग्राम- मोहनपुर निवासी अरविंद कुमार को ई-श्रम कार्ड,ग्राम- काराकाट निवासी राजेश कुमार सिंह को किसान निधि से संबंधित लाभ, ग्राम-सुगीबाल निवासी परिधि कुमारी तथा ग्राम मोहनपुर निवासी त्रिशा सिंह को जन्म प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज कराया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


रिपोर्टर