तिलोखर भूमि विवाद गहराया: ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार, माले ने दी आंदोलन की चेतावनी



संवाददाता पारस नाथ दुबे। 


डेहरी रोहतास।तिलोखर गांव की जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पोखरा जीर्णोद्धार के नाम पर 1988 से बंदोबस्त प्राप्त जमीन की जमाबंदी रद्द करने की तैयारी है। 


ग्रामीणों ने CM, राजस्व मंत्री और जिला प्रशासन से प्रक्रिया रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि यह जमीन सैकड़ों गरीब परिवारों की आजीविका का साधन है। मामला फरवरी 2026 से पटना हाई कोर्ट में लंबित है। 


DCLR डेहरी ने वाद 01/2026-27 की फाइल अनुशंसा सहित ADM रोहतास को भेज दी है। सीओ नौहट्टा ने जमाबंदी रद्द करने की अनुशंसा की है।


भाकपा माले के प्रदेश सचिव अशोक बैठा ने कहा कि गरीब, दलित बंदोबस्तधारियों की जमीन छीनने का विरोध होगा। कार्रवाई वापस न लेने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी है। 


आवेदन पर सुदामा महतो, जनेश्वर महतो, देवती देवी समेत 11 ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। फिलहाल सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई और हाई कोर्ट के फैसले पर हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट