लूटकांड का कैमूर पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

39,500 रुपये नकद, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

रिपोर्ट संदिप कुमार

कैमूर:-- पुलिस ने चाँद थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूट की राशि, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 को शाम करीब 4:15 बजे चाँद थाना क्षेत्र स्थित एम.एस. लाइब्रेरी के समीप दो अज्ञात अपराधियों ने दोबहा गांव निवासी रामाशंकर पांडेय से 49 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के संबंध में चाँद थाना में कांड संख्या 216/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चाँद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें डीआईयू भभुआ की टीम को भी शामिल किया गया।


मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने 3 जून को मामले में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोकरी गांव निवासी 20 वर्षीय सरदार पटेल तथा 18 वर्षीय रौशन पटेल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 39,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इनमें सरदार पटेल के घर से 24,500 रुपये तथा रौशन पटेल के घर से 14,500 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा दोनों के पास से एक-एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर एन-250 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट