आलमपुर पंचायत भवन पर सखी वर्ता का आयोजन किया गया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 04, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दूबे।
डेहरी रोहतास। बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम,रोहतास द्वारा आलमपुर पंचायत भवन में 181 के प्रचार प्रसार हेतु एक विशेष बैठक सह जागरूकता कार्यक्रम सखी वार्ता का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों की समस्याओं का समाधान करना,विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए समाज को जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और जीविका दीदियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। बैठक में महिलाओं और किशोरियों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जबकि समाज से बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास और कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की गयी। किसी भी आपातकालीन स्थिति या शिकायत के लिए सरकार द्वारा जारी निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर-112 और 181 के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। इस बैठक में स्थानीय महिला प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस मुहिम को जिले की सभी पंचायतों तक ले जाने का संकल्प लिया गया।


रिपोर्टर