उघोग विभाग ने एआई कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 05, 2026
- 3 views
रोहतास। उद्योग विभाग,बिहार सरकार द्वारा पटना में “बिहार में औद्योगिक विकास,शासन और व्यापार सुगमता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का लाभ उठाना” विषय पर एआई क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें राज्यभर के उद्योग विभाग के पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल हुए। इस अवसर पर उद्योग विभाग, बिहार सरकार के सचिव द्वारा रोहतास के उद्योग महाप्रबंधक आशीष रंजन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2025-26 में निवेश संवर्धन, उद्यमिता विकास,विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा रोहतास जिले में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। रोहतास जिले ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, स्टार्टअप के अलावा मीटिंग,पीएमवी तथा एक्सपोर्ट में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रोहतास जिले को कुल 63 अंक मिले है। जबकि दूसरे स्थान पर सिवान जिले को 58 अंक मिले है। इस उपलब्धि को जिले के औद्योगिक विकास एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


रिपोर्टर