विश्व पर्यावरण दिवस 'एक पेड़ मां के नाम अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ सैकड़ों लोगों ने पौधरोपण में ली भागीदारी

रेड रोज पब्लिक स्कूल में लगाए गए पौधे

कैमूर--- जिले के हाटा नगर पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत हाटा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश जायसवाल के नेतृत्व में रेड रोज पब्लिक स्कूल और नगर पंचायत हाटा उत्तर पोखरा प्रांगण में पौधे लगाए गए।  

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे न केवल ऑक्सीजन देते हैं बल्कि जलवायु परिवर्तन को रोकने में भी सहायक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करें।  

कार्यक्रम में कार्यपालक अधिकारी, फोर्थ स्टेट के डायरेक्टर राकेश शर्मा 

वन विभाग के डीएफओ.

 रेड रोज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नीम, पीपल, बरगद, आम और अशोक के पौधे लगाए।  


कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर भी पौधारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट