ट्रेन में लावारिस बैग से 22 किलो गांजा बरामद, कीमत 11 लाख
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 29, 2026
- 2 views
रोहतास। RPF डेहरी ऑन सोन ने ट्रेन में लावारिस हालत में 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये है। बरामद गांजा को अग्रिम कार्रवाई हेतु GRP डेहरी को सुपुर्द किया गया।
आज दिनांक 29.09.2026 को गुप्त सूचना पर RPF पोस्ट प्रभारी आर.के. कच्छवाहा और इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 13009 अप की चेकिंग की गई। डेहरी ऑन सोन स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर कोच S4 में सीट के नीचे 5 अलग-अलग बैग लावारिस मिले।
मंडल चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में NDPS एक्ट के तहत तलाशी ली गई तो सभी बैगों में सेलो टेप में लपेटा हुआ कुल 20 पैकेट गांजा मिला। कुल वजन 22 किलो है।
RPF ने जब्ती सूची बनाकर सभी गांजा को GRP डेहरी को सौंप दिया, जहां NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


रिपोर्टर