पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आई 47वीं बटालियन, जवानों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

हर पौधा पर्यावरण की सुरक्षा का प्रहरी: कमांडेंट अवधेश कुमार

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी--- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 47वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बटालियन के कमांडेंट अवधेश कुमार ने पौधारोपण कर किया। इसके बाद अधिकारियों एवं जवानों ने भी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर कमांडेंट अवधेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। ऐसे में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित आवरण बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने सभी अधिकारियों, जवानों एवं नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट