देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार


रोहतास। स्थानीय दिनारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर कार्रवाई करते हुए परानपुर गांव से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

  प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी है जो थाना क्षेत्र के परानपुर गांव में कट्टा का भय दिखाकर लोगों के अंदर दहशत फैला रहा था। उक्त मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली, सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पहुंची और कट्टा के के साथ हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट