बड़े हादसे के इंतजार में 3 दिनों से लावारिस पड़ा है ट्रक!
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 13, 2026
- 3 views
रोहतास।स्थानीय लालगंज क्षेत्र में 3 दिन पूर्व एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वह ट्रक अभी तक वैसे ही पड़ा हुआ है। दो विपरीत दिशाओं से आने वाले लोग कब काल के गाल में समा जाएं, यह कोई नहीं जानता।
सासाराम के भ्रष्ट और छपास रोग से ग्रसित अधिकारियों की कार्यशैली देखकर शर्म आती है। जिला मुख्यालय सासाराम को पटना से जोड़ने वाली यह प्रमुख सड़क है। यहीं सभी छोटे-बड़े अधिकारी बैठते हैं, फिर भी सड़क की यह दुर्दशा है। यदि किसी दिन जाम लग जाए, तो सोचिए आरा, पटना, नोखा और बिक्रमगंज पहुंचने में कितनी देर लगेगी। क्या यह समय और संसाधनों की बर्बादी नहीं है?
बता दें कि शहर में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। प्रशासन की लापरवाही से लोगों के घर उजड़ चुके हैं। याद कीजिए, फजलगंज नगर थाना के दूसरी तरफ डीएफओ ऑफिस के पास पहले कितनी कबाड़ी गाड़ियां खड़ी रहा करती थीं और अक्सर लोगों की मौत हुआ करती थी।
लालगंज में लावारिस ट्रक के कारण कोई बड़ी अनहोनी होती है, तो खुद को ईमानदार बताकर फोटो छपवाने का शौक रखने वाला कौन-सा अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा ?


रिपोर्टर