अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटे एनसीसी कैडेट, किया योगाभ्यास
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 14, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी--- आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के निर्देशन में आयोजित किया गया।
योगाभ्यास के दौरान कैडेटों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा। इस अवसर पर कैडेटों को नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।


रिपोर्टर