पेपर लीक एवं खाद कालाबाजारी को लेकर धरना
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 15, 2026
- 9 views
रोहतास।देश में बढ़ते महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक खाद की किल्लत को लेकर रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी का आज सासाराम जिला मुख्यालय के समक्ष एक विशाल धरना का आयोजन किया धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश पांडे ने कहा कि देश की युवा बेरोजगारी से त्रस्त है देश के छात्र पेपर लीक और वैकेंसी ना आने से परेशान है किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं महंगाई से देश के मध्यम वर्ग और गरीब परेशान है आज गरीबों के थाली में भोजन नहीं है और सरकार 12 साल की झूठी उपलब्धियां बताने में व्यस्त है आज पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में है सरकार पूंजी पति लोगों का मदद कर रही है सरकार गरीब लोगों का पैसा उनके जेब से निकाल कर अपने अमीर उद्योगपति मित्रों की मदद कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी देश के गरीब किसान मजदूर की लड़ाई हमेशा लड़ती है और इस लड़ाई को आगे भी धार देने के लिए आज हम लोग धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं और आगे भी ऐसे संघर्ष देश के गरीब आम जनमानस के लिए कांग्रेस पार्टी करती रहेगी आज सरकार हर मोर्चे पर विफल है अमेरिका के सामने मोदी सरकार कंप्रोमाइज है देश में गैस और तेल के बढ़ते दाम के चलते किसान परेशान है सरकार को तत्काल देश के आम जनमानस गरीब जनता के हित में गैस तेल के मूल्यों को कम करना चाहिए सरकार तेल गैस के दामों में अगर कमी नहीं करती है तो हम लोग आगे भी संघर्ष करेंगे इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे मंगल राम यमुना शुक्ला पतंजलि मिश्रा मनीष चौबे तौफीक अहमद मकरानी रिंकू देवी शमीम अंसारी जोखन बिंद द्वारकाधीश दुबे उर्फ लल्लू दुबे अजय चौबे मोहम्मद हसन खान धनंजय पांडे मोहम्मद नसरुद्दीन मनोज सिंह जौहर बक्शी अली राजा राम पासवान रघुनाथ यादव डॉक्टर शैलेश सागर मुन्ना पासवान नवल किशोर हीराराम मानस रंजन रामनारायण राम कन्हैया उपाध्याय धनंजय मेहता धनंजय सिंह जावेद अख्तर तेजपती राम राजेश पांडे गोपाल तिवारी सुरेंद्र दुबे पीयूष भारद्वाज वीपी सिंह राधा प्रसाद सिंह राजेंद्र प्रभाकर गोपाल प्रसाद इंद्रजीत कुशवाहा मुनी बाबासहित सैकड़ो कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।


रिपोर्टर