सासाराम में पेयजल संकट गहराया, कई मोहल्लों में कई दिनों से नहीं हो रही सप्लाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 16, 2026
- 3 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से सप्लाई का पानी नहीं आने के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मदार दरवाज़ा, किला मोहल्ला, नौतन बाजार, चौक बाजार, शाहजुमा मोहल्ला, बरतला, टकसाल, संगत, जानी बाजार, मोची टोला और लश्करी गंज समेत कई मोहल्लों में पानी की किल्लत बनी हुई है। लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लिया जाए। उनका कहना है कि पेयजल जैसी रोजमर्रा की बुनियादी सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


रिपोर्टर