क्रिकेटर आकाश दीप की शादी से पूर्व पहुंचे सीएम डीएम डीआईजी एसपी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 16, 2026
- 4 views
रोहतास।भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाज आकाश दीप (Akash Deep) की शादी रोहतास (बिहार) के डेहरी के मानिकपुर निवासी अक्षिता राज (Akshita Raj) से तय हुई है। यह दोनों परिवारों की आपसी सहमति से तय की गई पारंपरिक अरेंज मैरिज है।अक्षिता राज और आकाश दीप की शादी का विवरण:दुल्हन: अक्षिता राज (अमित कुमार सिंह की पुत्री) जो कि बिहार के रोहतास जिले के मानिकपुर की रहने वाली हैं।दूल्हा: आकाश दीप, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पेसर, जो रोहतास के ही बड्डी गांव के निवासी हैं।शादी का स्थान: शादी की रस्में गांव में होंगी और विवाह समारोह वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में संपन्न होगा।विवाह का पूरा शेड्यूल (जून):21 जून: पैतृक गांव में तिलक समारोह22 जून: मेहंदी की रस्म23 जून: हल्दी का कार्यक्रम24 जून: वाराणसी में भव्य विवाह समारोहविवाह से जुड़े अपडेट और जानकारी:अक्षिता और आकाशदीप का यह विवाह पूरी तरह से पारंपरिक और अरेंज मैरिज है। इस शाही शादी की तैयारियों को लेकर गांव और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। जिसमें मंगलवार को सीएम डीएम एसपी डीआईजी ने पहुंचकर अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।


रिपोर्टर