पीएलआई मेगा ड्राइव को सफल बनाने के लिए डालमियानगर में डाक कर्मियों की बैठक


संवाददाता पारसनाथ दुबे । 


डेहरी रोहतास।डालमियानगर स्थित डाकघर में बुधवार को पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) के 25 जून से शुरू होने वाले मेगा ड्राइव को सफल बनाने के उद्देश्य से डाक कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रोहतास के डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी ने की।


बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सहायक डाक अधीक्षक संतोष कुमार ने उपस्थित डाक कर्मियों को पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी व्यक्ति का आसानी से पोस्टल जीवन बीमा कराया जा सकता है। उन्होंने डाक कर्मियों से अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने का आह्वान किया।


डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी ने भी डाक कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस कम प्रीमियम में बेहतर सुरक्षा और अधिक बोनस प्रदान करता है। उन्होंने मेगा ड्राइव के दौरान लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी कर्मियों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


बैठक के दौरान डाक अधीक्षक एवं सहायक डाक अधीक्षक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धनंजय कुमार (डाक अधिकारी), एमटीएस डालमियानगर ललन कुमार सहित बड़ी संख्या में डाककर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट