अकोढ़ीगोला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के सामान संग दो गिरफ्तार


संवाददाता पारस नाथ दुबे  


डिहरी आनसोन रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।  


थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि थाना कांड संख्या 235/26, दिनांक 16/06/2026, धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान प्राथमिकी अभियुक्त रितेश कुमार, पिता कृष्णा सिंह एवं अंजन कुमार, पिता सोभनाथ सिंह, दोनों निवासी ग्राम विशुन बीघा, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास को चोरी के सामान के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया।  


पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  


थानाध्यक्ष ने कहा कि अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट