राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन


रोहतास। जिला राष्ट्रीय जनता दल का जिला मुख्यालय पर राज्यव्यापी धरना के क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के सभी प्रखंडों, पंचायत स्तर के साथी एवं जिला स्तरीय कमेटी के सभी साथियों ने डबल इंजन सरकार के जन विरोधी, छात्र विरोधी किसान विरोधी अल्पसंख्यक विरोधी व्यवसाय विरोधी हर मोर्चे पर संकट पैदा करने वाली सरकार के नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय जबरदस्त धरना का प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर जी ने किया वहीं संचालन प्रधान महासचिव राजीव रंजन और राजू यादव जी ने किया धरना-प्रदर्शन में विधान परिषद अशोक पांडे ,जिला प्रभारी श्री भीम सिंह यादव राजद प्रत्याशी शंकर कुशवाहा सतेंद्र शाह डॉक्टर प्रोफेसर सरोज गुप्ता राज्य परिषद के सदस्य सरबजीत सिंह खालसा युवा अध्यक्ष सीवंत कुशवाहा छात्र अध्यक्ष सत्यजीत यादव महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीमा यादव किसान प्रकोष्ठ, व्यवसायी प्रकोष्ठ ,किसान मजदूर किसान प्रकोष्ठ के साथ-साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ जिला इकाई के सभी वरीय साथियों ने अपने क्रांतिकारी भाषण देते हुए बताया कि देश की सबसे भ्रष्टतम सरकार दिल्ली और सबसे निकम्मी सरकार बिहार की जहां से सामाजिक रचना के मूल सिद्धांतों को ही नष्ट करने पर डबल इंजन की सरकार पड़ी हुई है दिन प्रतिदिन आकाश छूती महंगाई छात्रों पर बर्बरता पूर्वक प्रहार किसानों खाद के लिए दर-दर भटकना भयंकर गति से बिहार से पलायन अपराधियों का बोलबाला ही दिनचर्या बन गया है भारत गौरव लालू यादव की चिंता बनी है हमारी पार्टी ने जो सामाजिक न्याय का घर को बनाया था सजाया था सावरा था आज पूरी तरह से उसे बर्बाद किया जा रहा है , कहीं कोई पूछने वाला आंसू पोछने वाला नहीं है लाचार विवस जनता टकटकी लगाई निगाहें राष्ट्रीय जनता दल की तरफ है जहां से कुछ उम्मीद की किरणें उनके जीवन में राहत पहुंचाएगी हम राजद के साथी खून के एक-एक कतरा के साथ अपने प्रिय बिहार के आम जनमानस के साथ है और किसी हद तक इनके जोर-जूलम से लड़ने के लिए तैयार भी है विज्ञापन महामहिम राज्यपाल जी को जिला समाहर्ता महोदया के माध्यम से देकर बिहार की मार्मिक स्थिति से अवगत कराया गया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट