8512 अभ्यर्थी ने परीक्षा दिया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 17, 2026
- 4 views
रोहतास।बिहार में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा का आज दूसरा और अंतिम चरण था। रोहतास जिले में दोनों पालियों में कुल 18720 अभ्यर्थियों में से 8512 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अब परीक्षा देकर कैंडिडेट्स लौट रहे हैं। इस दौरान सासाराम स्टेशन पर छात्रों की भारी भीड़ रही। सासाराम से पटना एवं गया जाने वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति रही। कई छात्र खिड़की से ट्रेन में चढ़े।


रिपोर्टर