डीएम के दैनिक जनता दरबार में आठ मामले आए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 18, 2026
- 3 views
रोहतास ।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा दैनिक साक्षात्कार के क्रम में कुल आठ आम नागरिकों की समस्यायें सुनी गयीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपे। साक्षात्कार के क्रम में बेबी देवी ग्राम-तेन्दुआ, पोस्ट-बराढ़ी,वीरेंद्र राय ग्राम-पकड़ी तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य कोचस डॉ0 मुन्ना कुमार पासवान द्वारा दिये गये आवेदन-पत्रों को संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को भेजा गया। वही सासाराम नगर निगम के वार्ड संख्या-16 के निवासियों द्वारा दिये गये आवेदन-पत्र को नगर आयुक्त सासाराम को अग्रसारित किया गया। शिवसागर के आलमपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा से संबंधित कमलेश पाण्डेय के आवेदन को कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम को भेजा गया,जबकि चेनारी निवासी कौशल कुमार गुप्ता के आवेदन को अपर समाहर्ता को भेजा गया। इसके अलावे हरिप्रसाद राम,अरुण राम एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा तोरनी मौजा में बिहार सरकार की भूमि को निजी भूमि में मिलाये जाने संबंधी शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
आशा कार्यकर्ताओं के फैसिलिटेशन सेंटर द्वारा दिये गये आवेदन-पत्र को असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारीको अविलंब जाँच कर नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु भेजा गया। जिला पदाधिकारी ने शेष प्राप्त आवेदन-पत्रों के भी त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।


रिपोर्टर