पांचवें नानक श्री गुरु अर्जुन देव पतिशाही का 420 वां पावन पवित्र मानया गया


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में पांचवें नानक श्री गुरु अर्जन देव पातिशाही जी का 420 वां पावन पवित्र शहीदी गुरुपर्व समारोह 16, 17, 18 जून 2026 को ऐतिहासिक गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल साहब जी सासाराम में मनाया गया जहां डाक बंगला चौराहा पर भव्य पंडाल लगाकर ठंडे शरबत का वितरण पूरे दिन भीषण गर्मी में होता रहा वही गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें हजूरी रागी जत्था भाई साहब भाई विकास सिंघ एवं पंथ प्रचारक,धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के आए ज्ञानी नरेंद्र सिंह जी ने गुरु पर्व पर इतिहास को विस्तार से संगत को बताने का काम किया वही शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी सचखंड श्री दरबार साहब श्री अमृतसर के मैनेजर रविन्द्रजीत सिंघ जी ने पूरी टीम के साथ हाजरी भरी और गुरपुरब पर भरपूर सेवा भी किया दीवान में संबोधन करते हुए मैनेजर रविन्द्रजीत सिंघ जी ने बताया शहीदी की जो मसाल गुरु अर्जन पातिशाही जी ने जलाया जिसकी लव के नीचे संपूर्ण मानवता को परम शांति सुगध जीवन का अनुभव हुआ। मौके पर बिहार सिख मिशन धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के ऑननेरी इंचार्ज सर्वजीत सिंघ खालसा एडवोकेट सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुचित सिंघ मित प्रधान सरदार मंजीत सिंघ लेटेस्ट जेनरल सेक्रेटरी सुमेर सिंघ सेक्रेटरी हरगोविंद सिंघ कैशियर सरदार चरणजीत सिंघ मोहित सिंघ छोटू सिंघ दिलीप सिंघ रोहित सिंघ प्रिंस कुमार पंकज सिंघ प्रियांशु सिंघ सम्मी सिंघ राजबीर सिंधजी ने सेवा‌ में अपनी भूमिका निभाई वही हेड ग्रंथी भाई साहब भाई जगतार सिंघ जी ने ने सरबत के भले की‌ अरदास की उपरांत गुरु का अटूट लंगर दिन भर चलता रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट