डीएम के निर्देश पर बैटरी चालित ट्राइसाइकिल मिला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 18, 2026
- 4 views
रोहतास।जिला प्रशासन, रोहतास को सूचना प्राप्त हुई कि प्रखण्ड नोखा अंतर्गत पंचायत बरांव निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग महिला भारती कुमारी को अब तक बैट्री चालित ट्राईसाईकिल योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ था। मामले की जानकारी मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी, रोहतास ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में पंचायत स्तरीय कर्मियों द्वारा लाभार्थी की पहचान कर आवश्यक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। तत्पश्चात प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नोखा के प्रयास से आज नोखा प्रखण्ड में चल रहे सहयोग शिविर में इसका त्वरित निवारण करते हुए भारती कुमारी को बैट्री चालित ट्राईसाईकिल उपलब्ध करा दी गई। बैट्री चालित ट्राईसाईकिल प्राप्त होने पर लाभार्थी एवं उनके परिजनों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह सुविधा उनके आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ अत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देगी। लाभार्थी भारती कुमारी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भी लाभ हर महीने 1100 रुपये मिल रहा है। जिला प्रशासन, रोहतास, सासाराम के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगा।


रिपोर्टर