पिता की स्मृति को समाजसेवा से जीवंत कर रहे विधायक सोनू सिंह : अमित पटेल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 18, 2026
- 4 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी-ऑन-सोन, रोहतास। स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के समापन के बाद भाजपा युवा नेता अमित कुमार पटेल ने विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह की सराहना की।
अमित पटेल ने कहा कि विधायक सोनू सिंह जैसे पुत्र ईश्वर सभी को दें, जो अपने पिता की स्मृतियों और आदर्शों को समाजहित के कार्यों से जीवंत बनाए हुए हैं। समारोह के बाद पटेल ने विधायक के आवास पर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य बातें:
- स्व. ललन सिंह की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
- अमित पटेल ने इसे शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने वाली प्रेरणादायी पहल बताया
- विधायक सोनू सिंह प्रत्येक वर्ष डेहरी एवं अकोढ़ीगोला क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करते हैं
- पटेल ने कहा कि ऐसे पुत्र विरले ही मिलते हैं जो माता-पिता की स्मृति को समाज सेवा से सम्मानित करते हों
पटेल ने विधायक के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की। इस अवसर पर जदयू नेता गुड्डू पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर