डालमियानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर महुआ शराब जब्त, 3000 लीटर महुआ पास विनष्ट
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 18, 2026
- 4 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।डालमियानगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मथुरी सोन नहर के समीप छापेमारी की। इस दौरान 120 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की गई, वहीं 3000 लीटर महुआ पास को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मथुरी सोन नहर के समीप अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए एसआई दिवाकर कुमार, सागर कुमार व अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान नई डीलियां निवासी दो नाबालिगों को महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने शराब कारोबार से जुड़े दो अन्य लोगों की भी पहचान कर ली है। इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


रिपोर्टर