6.73 ग्राम हेरोइन व 9 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर)-- थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड दुर्गावती मोड़ के पास गुरुवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सब्जी दुकान में छापेमारी कर 6.73 ग्राम हेरोइन और 9 लीटर शराब बरामद की है । पुलिस ने मौके से नशे के कारोबार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी शिवम कुमार पिता मुरलीधर प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड स्थित एक सब्जी दुकान की आड़ में हेरोइन और शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर दुकानदार शिवम कुमार भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.73 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर दुकान से 9 लीटर शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने बरामद हेरोइन और शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट