भभुआं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभिन्न गांवों में बने सोख्ता निर्माण का किया औचक निरीक्षण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 20, 2026
- 18 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला के भभुआ प्रखंड के जागेबरांव, तरहनी एवं छोटका डिहरमा गांव में सोख्ता निर्माण कार्यों का भभुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा औचक निरिक्षण किया गया एवं लाभुकों से गुणवत्ता से संबंधित जानकारी प्राप्त की गईं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सोख्ता निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं शिकायत मिलने पर त्वरित करवाई की जाएगी। वही प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में हो रहे विकास के कार्यों के साथ कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही लाभुकों के द्वारा बताया गया कि सोख्ता निर्माण से हमलोगों को काफी सुविधा मिल रही है। सरकार के ऐसे कार्यों से हमलोगों को काफी सहूलियत मिली है।


रिपोर्टर