नये डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 22, 2026
- 8 views
रोहतास। जिले के नए जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सोमवार को रोहतास समाहरणालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित जिलाधिकारी को निवर्तमान जिलाधिकारी उदिता सिंह ने पदभार सौंपा।
जिलाधिकारी द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जिले के हर तबके तक पहुंचाने के लिए सभी को कार्य करना होगा।


रिपोर्टर