लचीले नला से गयी जान डीएम से गुहार


रोहतास। मोकर-बेदा बाईपास सड़क निर्माण में तकनीकी गड़बड़ी। नीमिया मोड़ के समीप मुख्य सड़क के नीचे नहर-क्रॉसिंग में डाले गये दो जगह नाले हुए लचीले। अब तक इस जगह में छः लोगों की जा चुकी है जान। किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी को एक आवेदन देकर नीमिया मोड़ पर बाईपास सड़क निर्माण में आयी गड़बड़ी को ठीक कराने तथा कार्य एजेंसी पर आवश्यक कार्रवाई करने की माँग की है। अपने दिये आवेदन में किसान नेता ने कहा है कि इस स्थान में अब तक छः लोगों ने अपनी जान गँवा दी है। यहाँ दिया गया नाला लोडेड गाड़ी के आने-जाने से धंसने लगता है,जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। किसान नेता ने यह भी कहा है कि इस बाईपास के सटे तीन गाँव हैं, जहाँ कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि आवेदन में वर्णित तथ्यों के मद्देनज़र आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। इस संदर्भ में जब बाईपास सड़क निर्माण कम्पनी के ठेकेदार से इस संवाददाता की बात हुई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उसे ठीक कर लिया गया है और एक सप्ताह के अंदर उसे स्थायी तौर पर पूर्ण रूप से ठीक कर लिया जायेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट