अवैध संबंध और ब्लैकमेल से परेशान होकर महिला की हत्या, दो गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 03, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
रोहतास।डालमियानगर थाना क्षेत्र से लापता रानी खातून की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डेहरी SDOP-01 गौरव कुमार यादव ने बताया कि अवैध संबंध और कथित ब्लैकमेल से परेशान होकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
29 जून को मृतका के बेटे फरहान खान ने अपहरण की FIR दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि 27 जून को औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र की नहर से मिला अज्ञात शव रानी खातून का ही था।
CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मकराईन निवासी विकास कुमार को पकड़ा। उसने कबूला कि मृतका से 2 साल से संबंध थे। मृतका के पास उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें थीं, जिससे वह ब्लैकमेल कर रही थी।
विकास ने सहयोगी अविनाश कुमार उर्फ बिट्टू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 27 जून को दोनों महिला को स्विफ्ट कार JH-01 CX-0640 से औरंगाबाद ले गए। सुनसान जगह पर दुपट्टे से गला घोंटकर शव नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार और 2 मोबाइल बरामद किए हैं। आपराधिक इतिहास की जांच चल रही है। केस सुलझाने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।


रिपोर्टर