बीपीएससी उत्तीर्ण को किया गया सम्मानित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 04, 2026
- 4 views
ब्यूरो चीफ अनिल कुमार सिंह
भोजपुर। शनिवार को ग्राम पंचायत अगिआंव बाजार में प्रतिभा सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।यह आयोजन बीपीएससी परीक्षा 70वी में सफलता पाने वाले ग्राम अगिआंव बाजार के अश्विनी कुमार सिंह पिता उपेन्द्र सिंह के लिए किया गया। ग्राम अगिआंव बाजार के सभी लोग खुशी से स्वागत करते हुए पूरे गांव बाजा के साथ घुमाया गया उसके बाद उनके घर पर समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत अगिआंव बाजार के मुखिया प्रतिनिधि राम बाबू चंद्रवंशी ने फूल माला अंग वस्त्र एवं बुके से सम्मानित किए।जिलापरिषद प्रतिनिधि dudun सिंह, दिनेश्वर राम, उपमुखिया हरिवंश गुप्ता,वार्ड सदस्य बबीता देवी,योगेन्द्र सिंह,रौशन सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह,अजय सिंह,कुंडाल सिंह,मनीष सिंह,सहित सैंकड़ों लोगों ने स्वागत किया। अगिआंव बाजार के लिए बहुत ही गर्व की बात है।


रिपोर्टर