चौरासन मंदिर के समीप शौचालय निर्माण को लेकर डीएम को ज्ञापन


रोहतास।चौरासन मंदिर के समीप शौचालय निर्माण हेतु मिला प्रतिनिधिमंडल 

सासाराम - शनिवार को शाहाबाद महोत्सवठ आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रोहतास के जिला उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय से मुलाकात कर रोहतास गढ़ किला प्राचीन चौरासन मंदिर के समीप शौचालय निर्माण कराने की मांग की। इस सम्बन्ध में अखिलेश कुमार ने डीडीसी से कहा कि ऐसे तो यहां सालोंभर पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। लेकिन खासकर सावन मास में एक माह के लिए मेला लगता है जहां प्रतिदिन हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इसके बावजूद आजतक यह एक भी शौचालय नहीं है, जिसके चलते महिला पुरुष और बच्चों को जंगल तथा झाड़ियों में शौच करने को मजबुर होना पड़ता है।

डीडीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए रोहतास प्रखंड विकास पदाधिकारी को शौचालय निर्माण हेतु तत्काल क़दम उठाने का निर्देश दिया, ताकि सावन मास मेला से पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में नगर निगम पार्षद सुनीता सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भोला, सासाराम उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, राजद नेता विमल सिंह आदि शामिल थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट