शिक्षक मैकू राम प्रकरण में दस्तावेज़ों से उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 04, 2026
- 3 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।मैकू राम के खिलाफ दर्ज मामले में उपलब्ध दस्तावेज़ कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
कानूनी नोटिस, सुलहनामा और बैंक अभिलेखों के अनुसार विवाद जमीन व आर्थिक लेन-देन से जुड़ा था। लेकिन सुलहनामा में मैकू राम का नाम नहीं है और नोटिस में "नौकरी के नाम पर पैसा लेने" का जिक्र भी नहीं है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही बैंक लेन-देन को पहले नोटिस, फिर सुलहनामा और बाद में आपराधिक मुकदमे का आधार कैसे बनाया गया। साथ ही FIR में डी.एल.एड./सीटीईटी प्रमाणपत्र से जुड़े आरोपों की भी तथ्यात्मक जांच की मांग उठ रही है।
मैकू राम ने विद्यालय में इसरो स्पेस लैब व मॉडल स्कूल की स्थापना में अहम भूमिका निभाई है।
मांग की गई है कि प्रशासन सभी दस्तावेज़ों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर सच सामने लाए। यदि आरोप गलत पाए जाते हैं तो दोषियों पर कार्रवाई हो, और यदि सही हैं तो कानून अपना काम करे।


रिपोर्टर