अकोढ़ीगोला की दो पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 07, 2026
- 4 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को अकोढ़ीगोला प्रखंड के बघाखोह एवं बरूना पंचायतों में "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया।
बरूना पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर की अध्यक्षता जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी किशोर आनंद ने की। वहीं बघाखोह पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (एसडीपीओ-2), डेहरी ने संयुक्त रूप से की।
शिविर के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन एवं अंचलाधिकारी निधि ज्योत्सना भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।
इस दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने पात्र लाभुकों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव स्तर पर ही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।


रिपोर्टर